{"_id":"6669ea69bb0aa535f4087e66","slug":"case-registered-in-attack-and-robbery-after-30-hours-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-117203-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हमले और लूट में 30 घंटे बाद मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हमले और लूट में 30 घंटे बाद मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बंधवा बाजार में सोमवार को आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर 20 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने 30 घंटे बाद मंगलवार को लूट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। हालांकि घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच पाई।
सुजानगंज के आभूषण व्यवसायी सुशील उमर वैश्य सोमवार को अपने भतीजे और चालक के साथ कार से मीरगंज से तागादा और माल सप्लाई करके लौट रहा था। बंधवा बाजार-जमालापुर मार्ग पर पुलिस बूथ से 300 मीटर की दूरी पर गंगादीन रामकुमार इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पथराव करके कार रोक दी। इसके बाद सुशील उमर वैश्य को नजदीक से गोली मार दी और उसका थैला लूट लिया। पुलिस को सूचना देने के बाद घायल व्यवसायी इलाज के लिए जौनपुर गया जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। व्यवसायी के भाई ने इस घटना में 20 लाख की लूट होना बताया था। घटना की जानकारी मिलने पर मीरगंज प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक और मछलीशहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी। मंगलवार की देर रात मीरगंज पुलिस सुशील के भाई सुनील की तहरीर पर लूट और हत्या के प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी है, लेकिन 48 घंटे बाद भी मीरगंज पुलिस का हाथ खाली है। लुटेरे अब भी पकड़ से दूर हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई जगह दबिश दे चुकी है पर अभी तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक का कहना है कि घायल सुशील के भाई सुनील की तहरीर पर लूट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में चार लाख की लूट बताई गई है। पुलिस सही दिशा में है आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।