फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case registered against three including the general manager of the firm

Jaunpur News: फर्म के महाप्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Oct 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three including the general manager of the firm
शहर में चल रहे सीवर लाइन के कार्य में लापरवाही बरतने पर फर्म टेक्नोक्राफ्ट कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नोएडा पर गाज गिरी। इसमें संस्था के महाप्रबंधक, निदेशक समेत तीन पर लाइन बाजार थाने में सोमवार को जल निगम की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

जल निगम शहरी के अधिशासी अभियंता सचिन सिंह ने लाइन बाजार थाने में तहरीर दिया कि शहर में चल रहे सीवर लाइन के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीवर पाइप लाइन डालते समय बैरिकेडिंग की व्यवस्था न करने से आए दिन वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। कभी चहारसू चौराहे पर चार पहिया वाहन गिर रहा है तो कभी कलेक्ट्रेट गेट के सामने वाहन फंस रहा है। सोमवार को बाइक से जा रहे एक बुजुर्ग की जान किसी तरह बच पाई। जब वह मियांपुर से कचहरी मार्ग पर बाइक से जा रहे थे। एक्सिस बैंक के पास खोदे गए गड्ढे में उनकी बाइक गिर गई। मजदूरों ने गिरते हुए पकड़कर किसी तरह से चाया।
विज्ञापन

इन तमाम तरह की लापरवाही को देखते हुए जल निगम के अधिशासी अभियंता ने फर्म के महाप्रबंधक फतेहचंद्र शर्मा, निदेशक संजय त्यागी, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर अर्पित सिंघल पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शहर में चल रहे सीवर लाइन कार्य के दौरान बगैर सुरक्षा बैरिकेडिंग के कार्य करने पर लोगों की जान को खतरा होने पर फर्म टेक्नोक्राफ्ट के महाप्रबंधक, निदेशक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिए चेताया भी गया है। -जलराजन चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed