फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case registered against SSO after block chief's intervention

ब्लाक प्रमुख के हस्तकक्षेप के बाद एसएसओ के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case registered against SSO after block chief's intervention
खुटहन। थाना क्षेत्र के त्रिकौलिया गांव में प्राइवेट लाइनमैन की मौत के मामले में पुलिस ने एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, इसके पहले मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनों ने शनिवार की रात साढ़े आठ बजे से एक घंटे तक धरना दिया था। ब्लाक प्रमुख ने भी परिजनों की मांग का समर्थन किया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर शांत कराया था, जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया।
विज्ञापन

पिलकिछा गांव के नकबी पुरवा निवासी कमलेश बिंद (29) पुत्र गोरेलाल लगभग आठ वर्षों से संविदा पर प्राइवेट लाइनमैन का काम करता था। 6 नवंबर को वह शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। आरोप है कि तभी आपूर्ति चालू कर दी गई। वह झुलसकर नीचे जमीन पर आ गिरा। उसके गले और कंधे की हड्डी भी टूट गई थी। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर आजमगढ़ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दो दिन पहले उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव मिलने पर परिजन शनिवार की रात साढ़े आठ लेकर थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। जानकारी होने पर ब्लाक बृजेश यादव भी मृतक के परिजनों के समर्थन में आ गए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने पहुंच कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि स्थिति देखते हुए पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर एसएसओ रामू यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने पर तैयार हो गए, जिसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार किए। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की तहरीर पर आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed