फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case registered against four including mother-in-law

Jaunpur News: पति की मौत पर पत्नी ने सास सहित चार पर दर्ज कराया केस

Fri, 27 Dec 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four including mother-in-law
जौनपुर। जफराबाद कस्बे के नासही मोहल्ला में मंगलवार की सुबह सराफा व्यापारी का फंदे से शव लटकता मिला था। पोस्टमार्टम में मनोज की आत्महत्या की पुष्टि हुई है। व्यापारी की आत्महत्या से पूर्व बनाया गया वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

उसी आधार पर पत्नी ने बुधवार की देर शाम को अपनी सास, जेठ व दो भतीजों पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नासही मोहल्ला निवासी सराफा व्यवसायी मनोज कुमार सोनी ने सोमवार की रात्रि पंखे के चुल्ले से फंदा लगाकर जान दे दी। इसका पता परिजनों को मंगलवार की सुबह लगा, जब उसकी बहन पूजा उसे चाय देने कि लिए दरवाजा खुलवाने पहुंची।
विज्ञापन

इसमें उसने अपनी मां सहित बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाया है। मनोज आत्महत्या से पूर्व अपनी पत्नी को मायके छोड़ आया था। वीडियो के आधार पर पत्नी मान्यता ने जफराबाद थाने में सास उषा सोनी, जेठ संतोष सेठ व उसके दोनों बच्चों के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि मुकदमा लिखा गया है। आगे की कर्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed