फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case registered against 19 named and two unknown

Jaunpur News: 19 नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 29 Oct 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 19 named and two unknown
खुटहन थाना क्षेत्र के शेख असरखपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष से चार महिलाओं सहित छह तो दूसरे पक्ष से चार महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने प्रथम पक्ष की तहरीर पर 12 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, आगजनी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के आरोप पर सात नामजद के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



गांव निवासी रामजीत राजभर प्रथम पक्ष का आरोप था कि 18 अक्तूबा की शाम उनका भांजा कार्तिक राजभर बाइक से घर आ रहा था। रंजिश को लेकर पड़ोसी प्रदीप राजभर उसे रास्ते में रोक कर धमकी देने लगे। इसके घंटे बाद अचानक प्रदीप परमिंदर, मुरली राजभर, बसंतलाल, इंद्रजीत, अजय, विरेन्द्र, प्रेम चंद, चंद्रभान, सरोज और ठाकुर राजभर लाठी- डंडे और लोहे का रॉड लेकर उसके घर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर रामजीत राजभर, विनोद, सरोजा देवी, काजल, अमरीता और इंद्रकला को पीटने लगे। सरोजा देवी के सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन




वहीं दूसरे पक्ष के मुरली राजभर का आरोप था कि घूर गड्ढे की भूमि को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी। तभी विपक्ष के विनोद राजभर, गुड्डू, बिंदे, उत्तम, कार्तिक, निर्मला और इंद्रकला देवी के अलावा दो अज्ञात लोगों ने लाठी- डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में सुधा देवी, कलावती, प्रेमा और मीरा देवी घायल हो गई। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से 19 नामजद के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed