फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case on three including Lekhpal on charges of wrongful inheritance

Jaunpur News: गलत वरासत करने के आरोप में लेखपाल सहित तीन पर केस

Thu, 22 Jun 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Case on three including Lekhpal on charges of wrongful inheritance
कोतवाली पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज के आधार पर गलत वरासत दर्ज करने के आरोप में लेखपाल सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मिरशादपुर निवासी अंतिमा केवट पुत्री स्व. प्यारेलाल केवट ने न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थनापत्र दिया था। बताया कि उसके चाचा अशोक कुमार केवट जो सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं, ने बीते दो जनवरी 2023 को हल्का लेखपाल जितेंद्र बहादुर रंजन तथा कानूनगो रामसकल यादव को साजिश में लेकर कूट रचित दस्तावेज के आधार पर उसके पिता की चल अचल संपत्ति पर अपना नाम दर्ज करा लिया। जबकि प्यारेलाल केवट व माता दोनों की मौत के बाद अंतिमा तथा उसकी छोटी बहन अर्चना हैं। चाचा अशोक कुमार केवट की साजिश से लेखपाल तथा कानूनगो रामसकल यादव ने निजी लाभ के चक्कर में गलत दस्तावेज के आधार पर गलत वरासत दर्ज कर दिया। इस मामले में न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। उसी आधार पर लेखपाल, कानूनगो और अशोक कुमार केवट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed