फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case on clinic operator for not showing license during investigation

जांच के दौरान लाइसेंस न दिखा पाने पर क्लीनिक संचालक पर केस

Sun, 11 Sep 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Case on clinic operator for not showing license during investigation
शाहगंज। पंजीकरण के दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर एक अस्पताल संचालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नई आबादी मोहल्ला स्थिति आदर्श हॉस्पिटल व वहां कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गा है। एक निजी मकान में लंबे समय से अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। मंगलवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. रफीक फारुकी के नेतृत्व में डॉ. जमालुद्दीन, डॉ. राकेश कुमार व फार्मासिस्ट गिरीश यादव जांच के लिए पहुंचे थे। अस्पताल में कई कमियां मिलने पर 60 घंटे के अंदर जरूरी कागजात प्रस्तुत करने को कहा था। कागजात तय समय पर न मिलने की वजह से सिएचसी प्रभारी की तरफ से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। सीएचसी प्रभारी रफीक फारूकी ने बताया कि हॉस्पिटल का पंजीकरण नहीें था। प्रभारी निरिक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया की एक अस्पताल पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed