फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case of fraud in the name of getting loan

Jaunpur News: लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Sun, 18 Aug 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud in the name of getting loan
महराजगंज। लोन दिलाने के नाम पर पैसा हड़पने के मामले में सुजानगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। महराजगंज ब्लॉक के मया निवासी राम आसरे दुबे ने पुलिस में तहरीर दी। कहा कि बगल के गांव सुजानगंज के दूधीपुर निवासी राजधार द्विवेदी मुझे सरायपडरी स्थित यूनियन बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर 3:50 लाख का लोन दिलवाने का आश्वासन दिया। बैंक में फाइल लगाने के बाद 24 नवंबर 2022 को मोबाइल में मैसेज आया कि मेरे खाते में लोन के 48 हजार आ गए हैं। उसी दिन मैंने राजधर द्विवेदी से कहा लोन 3.30 लाख का लेना था 48 हजार से क्या होगा। इसे बैंक को वापस करना है। आरोप है कि राजधर द्विवेदी ने बैंक को पैसे वापस करने के लिए मुझसे फार्मो पर हस्ताक्षर करवा लिए धोखे से पैसा खाते में ट्रांसफर करा लिया। एक वर्ष बाद जब मैं बैंक गया तो मुझे पता चला मेरे नाम पर 48 हजार का लोन है। फिर मैं राजधर से पूछा तो उसने मेरा 48 हजार रुपये सात अप्रैल 2024 तक वापस करने का लिखित वादा किया। इसके बावजूद वह मेरा पैसा नहीं लौटाया। इस बाबत सुजानगंज थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed