फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case of fraud against five including two accountants and revenue inspector

Jaunpur News: दो लेखपाल, राजस्व निरीक्षक समेत पांच पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Mon, 11 Mar 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud against five including two accountants and revenue inspector
केराकत। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने एक जमीन के वरासत और वसीयत के मामले में दो लेखपाल, एक कानूनगो समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने सहित आधा दर्जन से अधिक धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

मल्लूपुर निवासी हरिलाल के पांच पुत्र हैं। हरिलाल ने अपने जीवित रहते हुए अपनी जमीन तीन बहुओं आशा देवी, अनीता व अमृता देवी के नाम से रजिस्टर्ड वसीयत कर दिया। वसीयत करने के दो साल बाद उनकी मृत्यु हो गई। वसीयत के अनुसार तीनों ने जमीन पर अपना नाम करने के लिए वाद दाखिल किया। मृतक हरिलाल के पुत्र दिनेश व रमेश को वसीयत की जानकारी न होने के कारण तहसील में वरासत करने के लिए वाद दाखिल किया। इसके अनुसार लेखपाल रामेश्वर यादव, इंद्रेश यादव व राजस्व निरीक्षक वंशराज ने हरिलाल के पांचों पुत्र व मां के नाम पर वरासत कर दिया। इसके बाद आशा देवी, अनीता व अमृता ने वसीयत के अनुसार अपना नाम दर्ज कराने के लिए न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने लेखपाल रामेश्वर यादव, इंद्रेश यादव, राजस्व निरीक्षक वंशराज, दिनेश व रमेश के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन कर रही है। इस बाबत अपराध निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed