फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case of fatal attack filed against eight including councilor, three arrested

सभासद समेत आठ के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज, तीन गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2020 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Case of fatal attack filed against eight including councilor, three arrested
मछलीशहर। नगर के सराय मोहल्ले में बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद के दौरान दुकान में तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले में पुलिस ने सभासद समेत आठ के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने दीपक कुमार माली की तहरीर पर देर रात नगर के फूल खां मोहल्ले के सभासद के पति सुरेश जायसवाल, उनके भाई सुभाष जायसवाल और सभासद के पुत्र सोनू, मोनू जायसवाल के अलावा सोनू चौरसिया, राहुल चौरसिया, हिमांशु मोदनवाल व संदीप अग्रहरि के खिलाफ हत्या का प्रयास, दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडे ने बताया कि सुभाष, मोनू जायसवाल, मनीष जायसवाल सहित तीन लोगों को देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घायल मोहम्मद अकील का इलाज जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा है जबकि अनमोल माली को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों के पेट में फंसी गोली आपरेशन कर निकाल ली गई है। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed