फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case of culpable homicide registered against bike driver

Jaunpur News: बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Sat, 09 Dec 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide registered against bike driver
खुटहन। क्षेत्र के लोनियापट्टी गांव में पखवाड़ा पूर्व बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बीते दो दिन पूर्व मौत हो गई थी। परिजन वहां से शव थाने पर ले आए। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र रामबचन चौहान ने शुक्रवार को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाइक चालक शेख असरफपुर गांव निवासी मनोज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी 70 वर्षीय रामसनेही चौहान बीते 26 नवंबर को शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग से पैदल ही घर लौट रहे थे। पीछे से आ रहे बाइक से धक्का लग गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैर इरादन हत्या का केस दर्ज कर आगे की की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed