फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed for murder, lover found love

हत्या का दर्ज था मुकदमा, प्रेमी संग मिली मोहतरमा

Wed, 12 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Case filed for murder, lover found love
मछलीशहर। जिस महिला की हत्या कर लाश गायब करने का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था वह अपने प्रेमी के साथ मिली। विवेचना में इस बात का खुलासा होने पर पुलिस ने झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली में 25 मई 2019 को कोतवाली में तहरीर देकर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव निवासी मोइन हाशिमी व हारुल हाशमी पर अपनी बेटी हिना का अपहरण व हत्या कर शव को गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन शुरू की। जांच में पता चला की उसकी बेटी हिना अपने प्रेमी के साथ उसके घर पर रह रही है। कोतवाली पुलिस के दबाव में मंगलवार को दोपहर हीना भी अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गई और अपने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही। उसके बयान के बाद कोतवाली पुलिस ने महिला खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर धारा 194 के तहत मुकदमा दर्ज किया है । मामले में कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि तथ्य छिपाकर पुलिस को गुमराह करते हुए झूठा केस दर्ज कराने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed