फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed for giving triple talaq and pressurizing Halala

Jaunpur News: तीन तलाक देने, हलाला का दबाव बनाने पर मुकदमा

Mon, 17 Jun 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Case filed for giving triple talaq and pressurizing Halala
जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने तीन तलाक देने के बाद हलाला का प्रयास करने के मामले में महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगी टोला मोहल्ले का है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजगी टोला निवासी अंजुम निशा पुत्री स्वर्गीय मुजफ्फर अली का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज से दो जुलाई वर्ष 2015 को मोहम्मद वाजिद पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी ताड़तला के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी वाले ही दिन ससुराल के लोग फ्रिज, एसी, डबल बेड आदि सामान दहेज में मांगने लगे। मायके वालों ने इतना सामान देने में असमर्थता जताई तो ससुराल वाले बिना विदाई कराए चले गए।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद पति मायके में आकर रहने लगा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने दवा देकर छह मां का गर्भ गिरवा दिया।

15 जून 2024 को अंजुम निशा अपनी मां-बहन, भाई अन्य लोगों के साथ ससुराल विदाई की बात करने गई। आरोप है कि उसी समय पति मोहम्मद वाजिद ने तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद पति ने कहा कि तुम मेरे छोटे भाई मोहम्मद वारिस से निकाह करके हलाला करवाओ, फिर हम तुमसे निकाह पढ़ा लेंगे। इसके बाद हलाला का दबाव बनाया जाने लगा। विवाहिता ने विरोध किया तो पति मोहम्मद वाजिद, देवर मोहम्मद वारिस, ससुर मोहम्मद अयूब, नंद समरीन आफरीन ने दुर्व्यवहार किया। ससुर ने जान से मारने के लिए उकसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति मोहम्मद वाजिद, देवर मोहम्मद वारिस, ननद समरीन व दूसरी ननद आफरीन, ससुर मोहम्मद अयूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed