फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against two for attacking young businessman

युवा व्यापारी पर हमले में दो के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 13 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two for attacking young businessman
शहर के सिपाह रेलवे क्रॉसिग के पास शनिवार की रात बकाया पैसा मांगने पर बिल्डिंग मैटेरियल के व्यापारी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी सोनू उर्फ पंकज सिंह शहर के मुरादगंज में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते हैं। परमानतपुर (कालीकुत्ती) मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार की रात वह अपने एक मित्र के साथ सिपाह स्थित एक ढाबे पर भोजन करने गए थे। रात करीब पौने दस बजे वह ढाबे के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी समय बाइक से सोनू सिंह का पार्टनर रविकांत सिंह अपने दोस्त नफीस खान के साथ पहुंचा। लेन-देन को लेकर सोनू सिंह और रविकांत के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि इसी दौरान रविकांत ने पिस्टल निकालकर तीन राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगने से सोनू का दाहिना पैर जख्मी हो गया। वारदात के बाद आरोपी अपने दोस्त के साथ फरार हो गया। सीओ सिटी जितेंद्र दुबे, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी सिपाह शैलेंद्र पांडेय व भंडारी चौकी इंचार्ज विवेक तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सोनू सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोनू सिंह की तहरीर पर रविकांत सिंह व नफीस खान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed