फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against those who demanded extortion

Jaunpur News: रंगदारी मांगने वालों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Jun 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed against those who demanded extortion
सरपतहां थाना क्षेत्र के अर्सिया बाजार स्थित एक मेडिकल व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने भुसौड़ी गांव निवासी दो मनबढ़ युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भुसौड़ी गांव निवासीगण मनबढ़ विक्रांत सिंह व चंदन दूबे मेडिकल व्यवसायी असलम से पिछले सात जून से पांच लाख रुपए रंगदारी मांग कर रहे थे। बृहस्पतिवार की देर रात वह व्यवसायी की दुकान पर पहुंचे और रंगदारी मांगी। इसी बीच उनकी पहचान होने पर शोरगुल होने लगा। पास में मौजूद तीन कांस्टेबल और आसपास के लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। अंधेरे का लाभ उठा कर वह फरार हो गए। युवकों की बिना नंबर की बाइक पुलिन ने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed