फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against seven for murder of farmer

Jaunpur News: किसान की हत्या के आरोप में सात पर मुकदमा दर्ज

Thu, 19 Jun 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven for murder of farmer
बक्शा। थाना क्षेत्र के गढ़ासेनी गांव में मंगलवार की शाम जमीन के विवाद में किसान (55) की हत्या के मामले में पुलिस ने देर रात सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम रात से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। पुत्र आकाश कुमार सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शाम साढ़े छह बजे विपक्षी राहुल सरोज, धर्मेंद्र सरोज, संतोष, जितेंद्र सरोज, वीरेंद्र सरोज, बृजेश व सद्दू योजनाबद्ध तरीके से पहुंचकर राजस्व विभाग द्वारा की गई पत्थरगड्डी को उखाड़ने लगे। मना करने पर वह लोग घेरकर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडे से हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर पिता कवलधारी सरोज की लाठी-डंडे एवं लात घूसों से पीटकर हत्या कर दी। जिला प्रशासन व थाना पुलिस पर समय से कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर शव को ले जाने से मना कर दिया गया। एसडीएम सदर संतबीर सिंह एवं सीओ परमानंद कुशवाहा ने समझा बुझाकर शव को को कब्जे में लेते हुए मोर्च्यूरी भेज दिया। बुधवार को मृतक के दोनों पुत्र आकाश सरोज व राकेश का भी मेडिकल मुआयना कराया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed