फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against four accused of indecency with women

Jaunpur News: महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले चार आरोपियों पर मुकदमा

Wed, 17 Jul 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four accused of indecency with women
स्थानीय पुलिस धौरहरा गांव में पुरानी रंजिश में महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट करने के तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उक्त गांव निवासी कुंवर विक्रम सिंह ने थाने में तहरीर दी कि उसके भांजे के विवाह के दूसरे दिन शाम करीब 5 बजे घर की औरतें खास कार्यक्रम के लिए तालाब के किनारे पूजा करने गई थीं। उसी दौरान उसके पड़ोसी सुनील सिंह, कुलदीप सिंह, कुंदन सिंह व उनके घर की महिलाएं पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडे के साथ दूल्हे समेत घर की महिलाओं को गाली देते हुए मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed