फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against DPRO, BDO and five others for irregularities worth Rs 3.66 lakh

Jaunpur News: 3.66 लाख की अनियमितता में डीपीआरओ, बीडीओ सहित पांच पर केस

Wed, 26 Mar 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed against DPRO, BDO and five others for irregularities worth Rs 3.66 lakh
बदलापुर। ब्लॉक के चंदापुर गांव में प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी के निर्माण में 3.66 लाख रुपये सरकारी धन का दुरुपयोग मामले को कोर्ट ने संज्ञान लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को बदलापुर कोतवाली में डीपीआरओ, बीडीओ, अवर अभियंता, सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कूही कला गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर धन की अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय चंदापुर में चहारदीवारी के निर्माण कार्य के लिए बालू, सीमेंट, ईट, पेंट आदि कार्यों के लिए सरकारी धनराशि 1 लाख 97 हजार 911 रुपये 16 अक्तूबर 2021 को बिना काम कराए निकाल लिए गए। इसी तरह 23 अप्रैल 2022 को प्राथमिक विद्यालय कूही खुर्द में चहारदीवारी का बिना निर्माण कराए 1 लाख 68 हजार 221 रुपये निकाल लिया गया। इतना ही नहीं मस्टर रोल में भी ओवर राइटिंग कर सात मजदूरों का 86 दिन का काम दिखाकर गलत भुगतान लिया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को केस दर्ज कर विवेचना के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने डीपीआरओ नत्थूलाल गंगवार, बीडीओ धर्मेंद्र कुमार, अवर अभियंता अजय सिंह, पंचायत सचिव अनूप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान अस्मिता सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed