फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against 9 including husband for dowry harassment

Jaunpur News: पति समेत 9 पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Mon, 06 Jan 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 9 including husband for dowry harassment
पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पति, सास- ससुर समेत 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन




सिपाह मुहल्ला निवासी रुमीना ने थाने में दी गई तहरीर मे बताया कि उसकी शादी मछलीशहर थाना क्षेत्र निवासी साहेब आलम के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति साहेब आलम, ससुर अब्दुल सलाम, सास रुखशाना, देवर शाहनवाज व साजिद, ननद असफिया ईरम, राबिया व अहमद लगातार बुलेट मोटरसाइकिल व 5 लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। मायके के लोगों ने मछलीशहर आकर कई बार सुलह समझौता करना चाहा लेकिन ससुराल के लोग दहेज की मांग पर अड़े रहे। गर्भवती होने के बावजूद उत्पीड़न कम नहीं हुआ।

आरोप लगाया कि पति, सास- ससुर, दोनों देवर, दोनों ननद ने मिलकर उसे मारापीटा और सारे गहने, गाडी व कपड़ा छीनकर घर से भगा दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed