{"_id":"61705436c3de2b29113fd1b8","slug":"case-filed-against-79-people-including-former-district-panchayat-member-jaunpur-news-vns618316073","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 79 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 79 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सिकरारा थाना क्षेत्र के सिउरा गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आने से हुई प्राइवेट लाइनमैन की मौत के बाद अब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को 79 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहब लाल यादव सहित 19 लोग नामजद हैं। सभी पर आरोप है कि घटना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव कब्जे में लेने से रोकते हुए हंगामा करने लगे थे। साथ ही यह आरोप भी है कि विद्युत उपकेंद्र के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन जबरन अवरुद्ध कर दिए थे। इससे पहले पुलिस ने मृतक के बेटे राहुल की तहरीर पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता, एसडीओ, अवर अभियंता सिकरारा तथा एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
सिउरा गांव में सोमवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे बिजली की आपूर्ति में आई गड़बड़ी दूर करने के लिए मलसिल गांव निवासी नंदलाल यादव ट्रांसफार्मर पर चढ़े थे, जो प्राइवेट लाइनमैन बताए जा रहे हैं। इसी दौरान विद्युत आपूर्ति चालू कर दिए जाने से करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सैय्यद हुसेन मुंतजर ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए शव को पोल से उतारने से रोक दिया था। घटना की जानकारी होने पर परिजनों समेत काफी संख्या में लोगों ने विद्युत उपकेंद्र के सामने जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर काफी देर तक जाम लगा दिया था। रात करीब 12 बजे शव पुलिस कब्जे में ले पाई थी। बुधवार को इसी घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सैयद हुसेन मुंतजर की तहरीर पर 19 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने व राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन अवरुद्ध करने के आरोप में 79 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहब लाल यादव समेत 19 लोग नामजद हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।