फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against 36 SP leaders including Dr. KP Yadav

डॉ. केपी यादव समेत 36 सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज

Wed, 16 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 36 SP leaders including Dr. KP Yadav
जौनपुर। निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर विरोध प्रदर्शन करने वाले सपा नेताओं पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुकदमे में पूर्व मंत्री डॉ. केपी यादव समेत 16 लोग नामजद किए गए हैं, जबकि 30 अज्ञात भी शामिल हैं। जिलाध्यक्ष समेत कई अन्य बड़े नेेताओं का नाम मुकदमे में शामिल न किए जाने से पार्टी के अंदरखाने में असंतोष पनपने लगा है। उधर, गौराबादशाहपुर पुलिस ने भी सीएम का पुतला फूंकने वाले कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मियांपुर स्थित एक लॉन में धरना देेने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश तो जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। सारी पाबंदियों को तोड़ते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के अंदर घुस गए। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले मे लाइन बाजार पुलिस ने सपा नेता डॉ. केपी यादव, दीपक गोस्वामी, ऋषि यादव, राकेश मौर्य, सत्यजीत यादव, मो. साजिद, प्रदीप यादव, कौशल यादव, संजीव साहू, अजमत खां, कैलाश नाथ यादव, दीपक जायसवाल, नवीन यादव, नीरज यादव, कमालुद्दीन, प्रभाकर मौर्य समेत 16 लोगों को नामजद किया गया है। अन्य 30 अज्ञात भी मुकदमे में शामिल हैं। आंदोलन में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व मंत्री व मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर सहित कई अन्य बड़े नेता भी शामिल थे, लेकिन उन्हें मुकदमे से बाहर करने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष बना हुआ है। गौराबादशाहपुर के कुरेथू चौराहे पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला फूंकने वाले सपा कार्यकर्ता नितेश यादव, अंकित यादव, सुरेश, अश्वनी, विनय पाल, अरविंद पाल, अखिलेश, प्रकाश आदि पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed