फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against 30 including BJP leader for road blockage

सड़क जाम करने पर भाजपा नेता समेत 30 पर केस दर्ज

Tue, 07 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 30 including BJP leader for road blockage
थानागद्दी। बिना अनुमति सड़क पर धरना प्रदर्शन और आवागमन अवरुद्ध करने के आरोप में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष छबिनाथ चौबे सहित 30 से अधिक लोगों पर केराकत पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला दो जुलाई से जुड़ा हुआ है। वरिष्ठ भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज होने से भाजपाइयों में आक्रोश है।
विज्ञापन

दो जुलाई को बारिश में मथुरापुर के चकसुदी गांव में कच्चा मकान गिरने से दीपचंद गुप्त के इकलौते बेटे पंकज (14) की मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान की ओर से आवास योजना का लाभ न दिए जाने से परिवार के कच्चे मकान में रहने की विवशता जताते हुए ग्रामीणों ने वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष छविनाथ चौके के नेतृत्व में जाम लगाते हुए प्रधान पर कार्रवाई की मांग की थी। करीब आधे घंटे तक थानागद्दी-जलालपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। बाद में पुलिस ने जाम खत्म कराया। इस मामले में पांच दिन बाद मंगलवार की शाम पुलिस ने छविनाथ चौबे समेत पांच नामजद और 25 से अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के भाजपाइयों में रोष है। इस संदर्भ में सीओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ से आदेश आने के बाद थानाध्यक्ष को निर्देशित कर धारा-144 के उल्लंघन, मार्ग अवरुद्ध कर सार्वजनिक आवागमन रोकने सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed