फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against 25 unknown people who spread rumors of child lifter

बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वाले 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Sep 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 25 unknown people who spread rumors of child lifter
शाहगंज। बड़ा गांव में कचरा बीन रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने बच्चा चोर कहकर बृहस्पतिवार की शाम मारापीटा था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव के बाहर झुग्गी झोपड़ी बना कर रह रहे एक परिवार के रविनाथ व दिवाल नाथ बडगांव में कूड़े से कचरा आदि इकट्ठा कर रहे थे। इस बीच गांव के एक युवक ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और बच्चा चोरी के शक में पिटाई कर दी। दोनों युवकों का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed