फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against ten including school manager on charges of religious conversion

Jaunpur: धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप में स्कूल प्रबंधक समेत कई लोगों पर मुकदमा, फादर समेत 16 गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2023 09:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 09:36 AM IST
सार

जौनपुर के मुरादपुर कोटिला गांव की मौर्य बस्ती में रविवार को ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर लोगों को लालच देते हुए धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद लोगों व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 16 को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Case against ten including school manager on charges of religious conversion
demo pic...

विस्तार

ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर लालच देते हुए धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप में सेंट जेवियर्स स्कूल बदलापुर (जौनपुर) के प्रबंधक और फादर सहित 9 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है। फादर समेत 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हिंदू गौरव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बक्शा थाना क्षेत्र के औंका गांव निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम मुरादपुर कोटिला में सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक थॉमस जोसफ और फादर दिनेश मौर्या गांव की मौर्य बस्ती में ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। मौके पर कई लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन


इस बात को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर फादर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद कई जगह दबिश देकर अन्य आठ लोगों को भी गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। इस मामले में सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक थॉमस जोसफ ने कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं वे गलत हैं। मैं ऐसा कोई कृत्य नहीं करता। हमारी सभी धर्मों में आस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष पांडेय ने बताया कि धर्म परिवर्तन के आरोप में सेंट जेवियर्स स्कूल बदलापुर के प्रबंधक थॉमस जोसफ समेत नौ लोगों और अन्य अज्ञात के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में स्कूल प्रबंधक को छोड़कर बाकी आठ नामजद आरोपियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच हो रही है, आगे भी कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

फादर दिनेश कुमार मौर्या निवासी मुरादपुर कोटिला, जय प्रकाश गौतम निवासी बहरीपुर, समर बहादुर निवासी रूपचंदपुर, दुर्गा प्रसाद निवासी घघरिया, कमलेश निवासी गजेंद्रपुर, रामअजोर निवासी रैभानीपुर, आशीष कुमार निवासी अमरूपुर, संजय कुमार निवासी छतौना, अमृतलाल निवासी शेखपुर थाना तेजी बाजार, सनी गौतम निवासी मुरादपुर कोटिला, पंकज निवासी गजेंद्रपुर थाना करौदी कला जनपद सुल्तानपुर, सुरेश मौर्या निवासी राजेपुर थाना मछलीशहर, राजपति निवासी सुल्तानपुर थाना बदलापुर, पूनम निवासी दोमुहा जौनपुर, अंशिका निवासी ग्राम तेजी बाजार थाना तेजी बाजार, सरिता निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed