फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against many including state vice president of Ulema Council allegation of assault Jaunpur

जौनपुर: उलेमा काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई पर केस, मारपीट का आरोप

Fri, 07 Jan 2022 06:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 Jan 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Case against many including state vice president of Ulema Council allegation of assault Jaunpur
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र के पटैला गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने उलेमा काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित पांच नामजद के अलावा कई लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पटैला गांव निवासी रमेश मौर्या का आरोप है कि वह अपने आवास के सामने गुरुवार को ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवा रहा था। तीसरी बार ट्रैक्टर मिट्टी उतार रहे थे कि तभी वहां इसी गांव निवासी व उलेमा काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन, मोहम्मद अकरम, मिथुन, शकील और सिंपी के अलावा दर्जन भर अज्ञात लोग मिट्टी गिराने से मना करने लगे।

विज्ञापन

आरोप है कि वह तमंचा लहराते हुए धमकी देने लगे। इससे रमेश डर कर दूर भाग गया। रमेश का आरोप है कि उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी प्रेमलता को पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में शहाबुद्दीन का कहना है कि मारपीट और तमंचे का आरोप निराधार है। विवादित भूमि में मिट्टी गिराने से मना करने पर ऐसा षड़यंत्र किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed