फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against 30 people for blocking the road

सड़क जाम करने के मामले में 30 लोगों पर केस

Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case against 30 people for blocking the road
चंदवक थाना क्षेत्र के सतमेसरा गांव के पास बुधवार को बकरा व्यापारी से रुपये लूटकर भाग रहे दो बदमाशों के मुठभेड़ में घायल होने के बाद मुर्खा नहर पुलिया के पास सड़क जाम करने और पुलिस पर पथराव के मामले में पुलिस ने 10 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फरार चल रहे तीसरे बदमाश विमलेश की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी अजय कुमार साहनी ने गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

बुधवार को सतमेसरा गांव स्थित ईंट भट्ठा के पास बकरा व्यापारी से 55 हजार रुपये लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों में से दो को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस दोनों को लेकर तीसरे बदमाश को पकड़ने जा रही थी। आरोप है कि उसी बीच मुर्खा नहर पुलिया के पास तीसरे बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। मौका पाकर अन्य दोनों बदमाश भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दो बदमाश जमीन पर गिर पड़े। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी मामूली रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद करीब तीस से अधिक की संख्या मुर्खा नहर पुलिया के पास पहुंचे लोगों ने मुठभेड़ फर्जी होने का आरोप लगाते हुए आजमगढ़-वाराणसी राजमार्ग को जाम कर दिया था। सीओ केराकत शुभम सिंह तोडी का कहना है कि सड़क जाम करने और पथराव करने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद समेत 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed