फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against 24 for breaking lock down

लॉक डाउन तोड़ने पर 24 के खिलाफ केस

Wed, 13 May 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Case against 24 for breaking lock down
जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 24 लोगों पर मंगलवार की रात को मुकदमा दर्ज किया गया है। ये सभी लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए नहीं पाए गए। जिसके बाद उनके विरुद्घ उक्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रत्येक थानाध्यक्ष को पांच-पांच गांव का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को जिले के 27 थानों में से 106 ग्रामों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरेरी थाना में लाक डाउन का उल्लंघन करने वाले 24 लोगों के विरुद्ध देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें घाघरपुर गांव निवासी सूरत सिंह, राकेश सिंह, योगेश सिंह, सुशील सिंह, सत्यम सिंह, अशोक राजभर, रामनिरंजन राजभर, अच्छेलाल, आशीष राजभर, राकेश राजभर, अखिलेश राजभर, शनि राजभर, हरिहरपुर निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा व पिंटू राजभर, पृथ्वीपुर निवासी बल्लर गौतम, राजन, अजय कुमार, अनिल कुमार, कठवतिया निवासी राजीव राजभर, गुलाब राजभर, पवन राजभर, मनीष राजभर, राकेश राजभर, ओमप्रकाश राजभर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और प्रत्येक उप निरीक्षक को पांच-पांच गांव का भ्रमण कर निगरानी समिति की ओर से किए गए कार्यों को देखने का निर्देश दिया है। इस दौरान जो लोग भी लॉकडाउन और क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करता मिले, उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed