फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against 12 named and 50 unknown, eight arrested including four women

Jaunpur News: 12 नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा, चार महिलाएं समेत आठ गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case against 12 named and 50 unknown, eight arrested including four women
खेतासराय। नगर के खुटहन रोड पर स्थित संत रविदास के अस्थायी मंदिर में बुधवार को देर शाम अनधिकृत रूप से मूर्ति स्थापित करने को लेकर पुलिस पर पथराव हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद और 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर चार महिलाओं समेत आठ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात रही। खुटहन रोड पर सड़क के किनारे संत रविदास का अस्थायी मंदिर है, जिसमें हर वर्ष रविदास जयंती पर पूजा अर्चना होती थी। बुधवार को कुछ लोग बिना अनुमति के इस मंदिर में गुरु रविदास की स्थायी मूर्ति रखकर सीमेंट से पक्का करना चाह रहे थे। शाम को पुलिस की मौजूदगी में नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम मूर्ति हटाने पहुंची तो सामने स्थित सरवरपुर वार्ड में अनुसूचित जाति के लोग उत्तेजित हो गए। सुभाष राम के नेतृत्व में महिलाएं व पुरुष पुलिस टीम पर पथराव करने लगे। इससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। कुछ देर बाद कई थानों की फोर्स पहुंची तो पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को बस्ती के अंदर खदेड़ दिया। उपद्रव में चार खेतासराय थाने में तैनात पुलिसकर्मी परमेश्वर यादव (59), अंबिका यादव (42), संजय पांडेय (49) और अंकुश सिंह (25) मामूली रूप से चोटिल हुए है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में पीड़ित पुलिसकर्मियों का मेडिकल मुआयना पर कराया गया। बृहस्पतिवार को सरवरपुर वार्ड में सन्नाटा रहा। विवादित स्थल पर पुलिस तैनात रही। मामले में पुलिस ने 12 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही सुभाषराम, राम मिलन, मनोज, पिंटू, सुशीला, सुनीता पत्नी संजय, सुनीता पत्नी सुनील, अनारा निवासी सरवरपुर वार्ड खेतासराय को गिरफ्तार किया है।

नगर पालिका परिषद कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अध्यक्ष और ईओ व सभासद । संवाद

नगर पालिका परिषद कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अध्यक्ष और ईओ व सभासद । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed