फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Car collides with parked bus due to driver dozing off, woman dead, five injured

Jaunpur News: चालक को झपकी आने से खड़ी बस से भिड़ी कार, महिला की मौत, पांच घायल

Mon, 03 Feb 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Car collides with parked bus due to driver dozing off, woman dead, five injured
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में सोमवार को सड़क किनारे खड़ी बस से एक कार जाकर भिड़ गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादस के वजह कार चालक को झपकी आना बताया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोरखपुर डिपो की एक रोडवेज बस प्रयागराज से स्नानार्थियों को लेकर जौनपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में सीहीपुर में एक ढाबे पर चाय नाश्ते के लिए बस रुकी थी। इसी दौरान मोलनपुर आजमगढ़ निवासियों की कार पीछे से बस से जा भिड़ी। हादसा कार चलाक को झपकी आने से हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे चालक समेत सभी यात्री घायल हो गए। इसमें आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र की कुड़वा निवासी शुक्ला चौरसिया (56) की मौके पर मौत हो गई। ढाबे पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजवाया। घायलों में इंद्रावती (50) पत्नी श्याम पाल, गायत्री (60) पत्नी राजाराम, शत्रुघ्न (25) पुत्र श्यामपाल, अभिषेक (23) पुत्र अमित चौरसिया, संगीता (42) पत्नी बहादुर चौरसिया हैं। इनमें से दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल चल रहा है, वहीं चार को बीएचयू रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed