फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Candle march kicked out before PM

कैंडल मार्च निकाल पूर्व पीएम को किया नमन

Thu, 24 Dec 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Candle march kicked out before PM
करंजाकला। पूर्वांचल विवि के फार्मेसी संस्थान के विद्यार्थियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती की पूर्व संध्या पर कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में 350 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विवेक यादव बीटेक और द्वितीय पुरस्कार सोनी मोर्या व विशाल को मिला। निबंध प्रतियोगिता में सोनाली प्रथम, शुभम मिश्रा द्वितीय, गरिमा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। काव्य पाठ प्रतियोगिता में नेहा गुप्ता प्रथम, प्रवीण प्रजापति द्वितीय, पारस प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल प्रशासक राष्ट्रभक्त नेता थे। उन्होंने देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। डीन छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। संचालन आयोजन सचिव डॉ. विनय कुमार वर्मा व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विवेक कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, डॉ. सौरभ पाल, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. आलोक दास, डॉ. झांसी मिश्रा, डॉ. विजय बहादुर मौर्य, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. प्रवीण सिंह, चंद्रप्रकाश, शांति मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed