फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Campaigning will stop from this evening, polling parties will leave tomorrow

Jaunpur News: आज शाम से थम जाएगा प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 02 May 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Campaigning will stop from this evening, polling parties will leave tomorrow
जिले में प्रथम चरण में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 12 नगर निकायों में चार मई को मतदान व 13 मई को मतगणना होगी। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी तीन मई को तहसीलों में निर्धारित स्थल से ही की जाएगी। इसको लेकर वाहनों का अधिग्रहण जारी है। कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन किया जाएगा। साथ ही चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम से थम जाएगा। ऐसे में प्रत्याशी अपने प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

जिले के कुल 12 नगर निकायों में चुनाव होना है। इसमें तीन नगर पालिका व नौ नगर पंचायत है। नगर पालिका परिषद जौनपुर, शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर व नगर पंचायत मछलीशहर, बदलापुर, मड़ियाहूं, केराकत, जफराबाद, खेतासराय, रामपुर, गौराबादशाहपुर, कचगांव में चुनाव होना है। एक पोलिंग पार्टी एक मतदान स्थल पर जाएगी, इसमें चार सदस्य होंगे। पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय रहेंगे। एक बस से कई पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। चुनाव कार्यालय की तरफ से बनाए गए किट व मतपेटिका को पीठासीन अधिकारियों को दिया जाएगा। एहतियात के तौर पर सभी बूथ पर दो मतपेटिका दी जाएगी, एक भर जाएगी तो दूसरे का उपयोग करना होगा। चार मई को सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान कराएंगे। इसके बाद शाम सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


एक नजर आकड़ें में ...
- कुल 12 नगर निकाय
- कुल वार्ड-208
- कुल मतदान केंद्र 154, कुल मतदान स्थल 488
- जोन-19, सेक्टर-40
- आरओ-39, एआरओ-48
- प्रभारी अधिकारी-23, सहायक प्रभारी अधिकारी-45
- संवेदनशील मतदान केंद्र-44, स्थल-133
- अति संवेदनशील मतदान केंद्र-34, स्थल-112
- अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र-16, स्थल-66
- सामान्य मतदान केंद्र-60, स्थल-177
- कुल मतदाता-चार लाख 35 हजार 480
- कुल महिला मतदाता-दो लाख तीन हजार 989
- कुल पुरुष मतदाता-दो लाख 31 हजार 491

मतदान को लेकर लगाए गए 2144 मतदान कार्मिक
जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन खत्म होने के बाद निर्वाचन कार्यालय अब मतदान की तैयारी में लग गया है। इसको लेकर 2144 मतदान कार्मिक लगाया गया है, इसमें 536 पोलिंग पार्टियां बनाई जाएंगी। इसमें 10 फीसदी रिजर्व वाली संख्या भी शामिल है। अब फाइनल रैंडमाइजेशन के बाद ही मतदान कार्मिकों की संख्या फाइनल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर वितरित की जा रही मतदाता पर्ची
जौनपुर। निर्वाचन कार्यालय की तरफ से अधिक मतदान के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मतदाताओं को उनकी पर्ची छपवाकर भी घर भेजा जा रहा है। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय से पर्ची छपकर सभी तहसील के एसडीएम को भी दे दी गई है। इसके बाद बीएलओ के माध्यम से इस पर्ची को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। 12 निकायों में चार लाख 35 हजार 480 मतदाताओं के सापेक्ष इतनी ही पर्ची की छपाई की गई।

वाहनों का अधिग्रहण हुआ शुरू
पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए 176 बड़ी बस व सेक्टर, जोनल व पुलिस के लिए 150 बोलेरों की आवश्यकता है। इन वाहनों को पोलिंग पार्टियों के रवानगी वाले स्थल पर इकट्ठा किया जाएगा। सदर तहसील के निकायों की पोलिंग पार्टियों की रवानगी बीआरपी इंटर कालेज से होगा। ऐसे में इन वाहनों को दो मई को ही अधिग्रहित कर लिया जाएगा, तीन मई को पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल से वाहन जाएंगे।



नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 12 नगर निकायों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए तीन मई को पोलिंग पार्टियां मतपेटिकाओं व अभिलेखों के साथ मतदान स्थल के लिए रवाना होंगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। -अनुज कुमार झा, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed