फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cameras will be seen at OPD and medicine counters in hospitals

अस्पतालों में ओपीडी और दवा काउंटर पर होगी कैमरे की नजर

Fri, 27 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cameras will be seen at OPD and medicine counters in hospitals
जौनपुर। सभी सरकारी अस्पतालों में दवा काउंटर से लेकर मेडिकल स्टोर तक की निगरानी सीसी टीवी कैमरे के जरिए की जाएगी। इतना ही नहीं अस्पतालों को हर रोज की फुटेज भी सुरक्षित रखनी होगी। चिकित्सकों का ओपीडी कक्ष भी सीसी टीवी की जद में रहेगा। इससे चिकित्सकों के समय से आने और गतिविधियों की सही जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। शासन के इस फरमान से चिकित्सकों की बेचैनी बढ़ गई है। अभी तक अस्पतालों में केवल सुरक्षा के नजरिए से प्रमुख स्थानों पर ही सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है। लेकिन अब सरकार अस्पताल की पूरी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सभी स्थानों पर कैमरा लगाने का निर्देश जारी किया है। सरकारी अस्पताल में ओपीडी सुबह आठ बजे शुरू करने का निर्देश है। लेकिन चिकित्सत समय से ओपीडी में नहीं पहुंचते। जिससे मरीजों का काफी इंतजार करना पड़ता है। कुछ चिकित्सक ऐसे भी हैं जो ओपीडी में तो आते हैं लेकिन दो-चार मरीजों को देखने के बाद गायब हो जाते हैं। मरीजों को दवा नहीं मिलने की भी शिकायतें आ रही थी। ऐसे में सरकार ने यह फैसला किया है कि सभी जिला अस्पतास समेत सीएचसी में सीसी टीवी कैमार लगा दिया जाए। पैथालाजी, एक्स-रे मशीन समेत प्रमुख स्थानों की मानीटरिंग की जाएगी। सरकार नई व्यवस्था के तहत पूरी तैयारी को अंतिम रूप दे रही है। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के साथ ही जिले के सभी सीएचसी पर सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है। अब ओपीडी और मेडिकल स्टोर पर भी लगवाया जाएगा। सभी सीएचसी पर कैमरा लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed