फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Calling 112 to share the burden of wheat

गेहूं का बोझ बंधवाने को 112 पर किया फोन

Sat, 10 Apr 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Calling 112 to share the burden of wheat
बदलापुर। थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में शुक्रवार को गेहूं की कटाई के बाद मजदूर ने बोझ नहीं बांधा तो खेत मालिक ने पुलिस बुला ली। 112 नंबर डायल करने के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस की डांट डपट के बाद मजदूर बोझ बांधने को तैयार हुआ। इसके बाद पुलिस वापस लौटी।
विज्ञापन

डढ़िया गांव निवासी सुनील शुक्ल ने शुक्रवार को गेहूं की कटाई के लिए मजदूर बुलाया था। कटाई के बाद मजदूर ने गेहूं को खेत में ही छोड़ दिया। मौसम के मिजाज से चिंतित किसान ने इसका बोध बांधने को कहा, ताकि उसे सुरक्षित रखा जा सके। मजदूर ने इस पर आपत्ति जताई। उसका कहना था कि सिर्फ कटाई की बात हुई थी। ना-नुकूर के बाद सुनील ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला सुनकर चौंक गई। फिर विवाद सुलझाते हुए मजदूर को बोझ बांधने को कहा। डांट डपट के बाद मजदूर तैयार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed