फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bypassing the instructions, locks remained hanging at most Anganwadi centers

निर्देश दरकिनार, अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटके रहे ताले

Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bypassing the instructions, locks remained hanging at most Anganwadi centers
शासन के निर्देश के बावजूद बृहस्पतिवार को जिले के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटका हुआ था, जबकि सरकार ने कोरोना संक्रमण के कम होने के बाद चालू माह में सप्ताह में दो दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का निर्देश दिया है। लेकिन सरकार के इस फरमान के प्रति जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। हालत यह है कि उनके पास आंगनबाड़ी केंद्रों के खुले रहने और बंद रहने तक का आंकड़ा नहीं है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार इसको लेकर कितना गंभीर है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण आंगनबाड़ी केंद्र बंद चल रहे थे, लेकिन इस संक्रमण के कम होने के बाद सरकार ने चालू माह में सप्ताह में दो दिन सोमवार व बृहस्पतिवार को खोलने का निर्देश दिया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की पड़ताल की गई तो अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। जिले में कुल 5321 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इस दौरान शहर में अहियापुर, बेगमगंज एक व दो, मियांपुर, रौजाअर्जन ,गुड्डी, पानदरीबा, नखास आदि केंद्र बंद मिले। लगभग यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा। केराकत के आंगनबाड़ी केंद्र सेनापुर बंद रहा। आंगनबाड़ी केंद्र दाऊदपुर खुला रहा। आंगनबाड़ी केंद्र कुसरना खुला रहा, लेकिन कोई मौजूद नहीं था। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक प्रताप चौबे का कहना है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को शासन से आए निर्देश के अनुसार खोलने का निर्देश दिया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed