फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Businessman returning after work dies in road accident

Jaunpur News: तगादा कर लौट रहे व्यापारी की सड़क हादसे में मौत

Sat, 27 Apr 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Businessman returning after work dies in road accident
मछलीशहर। कोतवाली के आनापुर छाछो मोड़ के निकट बृहस्पतिवार की रात तगादा कर लौट रहे व्यापारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के मंगल बाजार निवासी आनंद अग्रहरि(42) किराना सामग्री की आपूर्ति ग्रामीण इलाकों की छोटी दुकानों पर करते थे। इसके अलावा अन्य छोटे मोटे सामान भी अपनी बाइक से ही सप्लाई करते थे। बृहस्पतिवार देर रात्रि सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार से तगादा कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। वह छाछो मोड़ के निकट पहुंचे थे कि उनकी आगे चल रहे डीजे वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आनंद के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर इकट्ठा हुए लोगो ने एंबुलेंस की सहायता से मछलीशहर सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने आनंद की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किंतु जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही आनंद की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आनंद चार भाई थे। सभी भाई अलग-अलग रहते थे। आनंद अपने छोटे से व्यवसाय से परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी तीन संतान में बड़ा बेटा अमन(17) का है। जबकि उससे छोटी बेटी नंदनी(15) और छोटा बेटा छोटू अभी मात्र दस वर्ष का है। आनंद की पत्नी सुमन का मौत की सूचना मिलने के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। अब परिवार के पालन पोषण को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed