फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Businessman died in road accident in Jaunpur

Jaunpur News: मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, सड़क हादसे में व्यापारी की मौत से मची चीख- पुकार

Tue, 25 Mar 2025 05:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Mar 2025 05:45 PM IST
सार

Jaunpur Latest News: जौनपुर जिले में व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Businessman died in road accident in Jaunpur
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोरिडिहा बाजार में सोमवार रात करीब 9 बजे कपड़ा व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पिता शव घर पहुंचते ही उसके दोनों पुत्र बिलखकर रोने लगे।

विज्ञापन


ये है मामला
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के निवासी राहुल कुमार यादव (35) पुत्र  शिवप्रसाद यादव की कोइरिडीहा बाजार में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक राहुल कपड़े का व्यापार करता था। राहुल अपने भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने बताया कि मृतक राहुल को दो पुत्र हैं। रौनक (10) कक्षा 5 में व लक्ष्य (8) कक्षा 3 में अध्यनरत है। 
विज्ञापन


देर रात जब पिता घर नहीं लौटा तो दोनों बच्चे अपनी मां नीलम से पापा के घर आने की जानकारी लेने की जिद करने लगे। इसी बीच दोनों बच्चे मां को रोते- बिलखते देख रोने लगे। मंगलवार शाम राहुल का शव जब घर पहुंचा तो दोनों बच्चों के साथ ही पत्नी व अन्य लोगों में चीख- पुकार मच गई। दोनों बच्चों को बिलखते देख लोगों की आंखें नम हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई प्रवेश की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed