फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Buses will go for election duty, the problems of passengers will increase

Jaunpur News: चुनाव ड्यूटी में जाएंगी बसें, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Tue, 02 May 2023 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Buses will go for election duty, the problems of passengers will increase
नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान चार मई को है। चुनाव के मद्देनजर डिपो की दो बसें 23 अप्रैल से ही चुनाव ड्यूटी में लगा दी गई हैं, जबकि चार बसें मंगलवार को रवाना हो जाएगी। इसके बाद जरूरत के हिसाब से और भी बसें लगाई जाएंगी। डिपो में बसों की संख्या कम हो जाने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो में कुल 74 बसें हैं, जो प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाती हैं। डिपो से प्रतिदिन आठ से 10 हजार लोग यात्रा करते हैं। डिपो से करीब साढ़े नौ से 10 लाख रुपये तक आय होती है। अब नगर निकाय चुनाव कुछ ही दिन शेष रह गए है। ऐसे में मतदान ड्यूटी के लिए रोडवेज की दो बसें लगा दी गई हैं, जबकि चार बसें मंगलवार को और भेज दी जाएंगी। अभी तक लखनऊ-कानपुर रूट की दो बसें कम कर दी गई हैं, जिससे इस मार्ग के यात्रियों की मुश्किलें कुछ दिन के लिए बढ़ी रहेंगी। चुनावी ड्यूटी में बसों के जाने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एआरएम रमेश सिंह ने बताया है कि चुनाव के मद्देनजर दो रोडवेज बसें पुलिस ड्यूटी में लगा दी गई है, जबकि चार और बसें मंगलवार को रवाना कर दी जाएगी। इसके बाद जरूरत के हिसाब से मांग आने पर और बसें भेजी जाएंगी। सवारी को देखते हुए भीड़भीड़ वाले रूटों पर बसों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed