फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bus service from Jaunpur to Delhi resumes after ten years, it's time and fare

जौनपुर से दिल्ली के लिए बस सेवा दस साल बाद फिर से शुरू, यह है बस का समय और किराया

Mon, 17 Aug 2020 11:46 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 17 Aug 2020 11:46 PM IST
सार

  • आय बढ़ाने के लिए परिवहन निगम ने लिया फैसला
  • रोजाना शाम को आठ बजे डिपो से रवाना होगी 

विज्ञापन
Bus service from Jaunpur to Delhi resumes after ten years, it's time and fare
फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना काल में ट्रेनों की सीमित संख्या और यात्रा में तमाम पाबंदियों को देखते हुए जौनपुर से दिल्ली का सफर तय करने वालों के लिए रोडवेज ने दस साल बाद फिर बस सेवा शुरू कर दी गई है। बस रोजाना सुबह 8 बजे दिल्ली रवाना होगी और दिल्ली से दोपहर 12 बजे वापस होगी। इसके अलावा साप्ताहिक सेवा के तहत प्रत्येक मंगलवार को भी एक बस जौनपुर से दिल्ली जाएगी।

विज्ञापन


12 घंटे के इस सफर के लिए 916 रुपये चुकाने होंगे। लॉकडाउन के बाद ट्रेनों का संचालन भले ही शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक यह पूर्ववत बहाल नहीं हो पाई है। विभिन्न रूटों पर चुनिंदा ट्रेनें ही चल रही हैं। इसमें भी आरक्षण वाले यात्रियों को ही यात्रा का मौका मिल रहा है। कई ऐसे शहरों की यात्रा में भी दुश्वारी आ रही है, जो ट्रेन रूट पर स्थित हैं। वहां तक पहुंचने के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। 

विज्ञापन

कोरोना काल में घाटे से जूझते रोडवेज ने यात्रियों की सहूलियत और घाटे की पूर्ति के लिए दिल्ली तक की नई सेवा संचालित करने का फैसला लिया है। यह बस सेवा सीधे न जाकर उन शहरों से होकर गुजरेगी, जहां लोग पहले ट्रेनों से आसानी से आवागमन कर लेते थे।

डिपो से प्रतिदिन जाने वाली बस जौनपुर से शाहगंज, सुल्तानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली तक जाएगी। इसी रूट से लौटेगी। बता दें कि बस सेवा के पहले दिन यानि रविवार को 13 यात्री रवाना हुए वहीं सोमवार को 19 लोगों ने यात्रा की।

यात्रियों की सहूलियत व आय बढ़ाने के लिए दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की गई है। प्रत्येक मंगलवार को भी एक और बस दिल्ली जाएगी। सभी परिचालक व चालक को स्टैंडिंग सवारी नहीं ले जाने का निर्देश दिया गया है। बावजूद इसके अगर ऐसा हो रहा है तो इसकी जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed