फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bus service for Shaktinagar started again from Badshahpur depot

Jaunpur News: बादशाहपुर डिपो से फिर से शक्तिनगर के लिए बस सेवा शुरू

Fri, 04 Jul 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bus service for Shaktinagar started again from Badshahpur depot
बादशाहपुर डिपो से फिर से शक्तिनगर के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन

सतहरिया। बादशाहपुर डिपो से जिन मार्गों पर पहले से बस सेवा किसी कारण से बंद हो गई थीं, उन मार्गों पर सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। यह क्षेत्र की जनता के लिए बहुत अच्छी खबर है। बादशाहपुर डिपो से शक्तिनगर के लिए फिर से बस सेवा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। बादशाहपुर डिपो केंद्र प्रभारी शशि प्रकाश शुक्ला ने बताया कि यहां से शक्तिनगर के लिए पुन: बस सेवा शुरू हो गयी है। 10 बजे सुबह यहां से शक्तिनगर के लिए बस प्रस्थान करेगी। बस सुबह 11.30 बजे प्रयागराज (जीरोरोड), दोपहर 2.30 बजे मिर्जापुर व 7 बजे शाम को शक्तिनगर पहुंचेगी। वहां से रात 8 बजे बादशाहपुर के लिए बस प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि इस डिपो को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यकता अनुसार मार्गों पर बस चलवाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में जिन मार्गों पर बस संचालन हो रहा था, उन बसों को प्राथमिकता दी जा रही है।मुख्यालय के लिए शुरू रोडवेज बस सेवा 13 दिन में फेल-मीरगंज। मीरगंज से जिला मुख्यालय के लिए शुरू हुई बस सेवा 13 दिन में ही फेल हो गई। बस कब आती है, कब जाती है इसका कोई निश्चित समय नहीं है। इसके कारण जिला मुख्यालय जाने वाले यात्रियों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मीरगंज से गोधना बंधवा बाजार, मछलीशहर होकर जौनपुर के लिए 20 जून को रोडवेज बस का संचालन शुरू हुआ था। बस के संचालन होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही थी। लेकिन बस के आने जाने का समय निश्चित नहीं है। कभी बस 11 बजे तो कभी 12 बजे आती है। कभी-कभी बस का संचालन ही नहीं होता है। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।करियांव निवासी प्रमोद सिंह ने बताया की बस के संचालन का कोई निश्चित समय नहीं है। इससे हमें बस सेवा को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। सवैया निवासी अशोक यादव बाबा का कहना है कि मछलीशहर विधायक डाॅ. रागिनी सोनकर के प्रयास से बस सेवा शुरू हुई थी, लेकिन बस का संचालन सुबह तय समय से नहीं होने के कारण यात्री इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। एआरएम ममता दूबे ने बताया कि सवारी लेने और जाम के कारण बसों के संचालन का समय बाधित हो गया है। इसे ठीक की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed