छात्रों से भरी बस पलटी: चीख-पुकार से गूंजा इलाका, बस के नीचे दबने से दो बच्चों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 17 Dec 2022 01:13 PM IST
सार
साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बच्चों से भरी बस पलट गई। इसमें कई बच्चे बस के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस हादसे में दो बच्चों की मौत होने की पुलिस ने पुष्टि की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। हादसे में घायल हुए 30 से अधिक बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
स्कूल बस पलटने के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला