फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bullion trader shot by miscreant sitting in his car

Jaunpur News: सराफा व्यापारी को उसकी गाड़ी में बैठे बदमाश ने मारी गोलियां

Thu, 10 Oct 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader shot by miscreant sitting in his car
डोभी। केराकत कोतवाली क्षेत्र में कोईलारी-बजरंगनगर मार्ग पर अइलिया गांव की पुलिया के समीप बुधवार शाम सराफा व्यवसायी को उसकी गाड़ी में बैठे बदमाश ने गोली मार दी। उसे दो गोलियां लगीं। एक गोली उसकी कनपटी पर और एक पेट में मारी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। बजरंग नगर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को परिजनों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया। केराकत कोतवाली क्षेत्र के चकरा निवासी विक्रांत उर्फ भोले (26) पुत्र चंद्रमोहन की कोइलारी बाजार में सराफा की दुकान है। पिता चंद्रमोहन की बजरंग नगर बाजार में दुकान है। दोनों की दुकानों के बीच करीब तीन किमी की दूरी है। बुधवार शाम छह बजे विक्रांत अपनी दुकान से कार चलाकर बजरंग नगर बाजार जा रहा था। उसमें एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। जब कार कोईलारी-बजरंगनगर मार्ग पर अइलिया गांव की पुलिया के पास पहुंची, तभी गाड़ी में बैठे दूसरे व्यक्ति ने व्यवसायी को दो गोलियां मार दी और सिवान की तरफ भाग निकला। दर्द से तड़पते हुए सराफा व्यवसायी ने बगल से गुजर रहे ग्रामीणों को चिल्लाकर रोका। परिजन और आसपास के लोग उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का कारण नहीं पता चल सका। घटनास्थल से 50 मीटर दूरी पर एक दुर्गापूजा पंडाल है। इस बाबत एडिशनल एसपी अरविंद वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। किस कारण गोली मारी गई है, इसका पता लगाया जा रहा है। घायल का उपचार बीएचयू के ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed