फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bullies entered the house and beat the woman with sticks

Jaunpur News: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को लाठियों से पीटा

Mon, 19 Aug 2024 06:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Bullies entered the house and beat the woman with sticks
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर में मामूली बात को लेकर रविवार को दिनदहाड़े दबंगों ने महिल को लाठियों से घर में घुसकर मारापीटा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, संजू यादव 38 पत्नी विजय कुमार यादव अपने घर के सामने खड़ी थी। उसी समय मामूली बात पर कहासुनी होने पर दबंग पड़ोसी पट्टीदारों ने उस पर हमला कर उसे सरेआम पीटने लगे। हमले से बचने के लिए महिला घर में भाग गई। दबंग घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और उसपर लाठियां बरसाने लगे। लोगों के बीच बचाव पर महिला की जान बची। आसपास के लोगों ने बताया कि घायल महिला अपनी मां की सेवा करने के लिए वहां आकर रहने लगी। जबकि उसके पट्टीदार उस यहां रहने देना नहीं चाहते। पीड़ित महिला ने बताया कि इसके पूर्व में भी लोगों ने उस पर हमला किया है। पुलिस ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed