फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bullies beat chaat seller, defeated

Jaunpur News: दबंगों ने चाट विक्रेता को पीटा, माैत

Tue, 28 Jan 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bullies beat chaat seller, defeated
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार के समीप दबंगों ने एक चाट विक्रेता को लाठी डंडों से पीट कर अधमरा कर दिया, जिसकी सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी है। सरायख्वाजा के जर्रो गांव निवासी राजेश मोदनवाल(45) गांव के प्रसिद्ध पक्का पोखरा पर चाट फुल्की की दुकान लगाता था। परिजनों का आरोप है कि शनिवार की रात इसी गांव के निवासी दो लोगों ने मल्हनी बाजार के समीप एक राइस मील के पास राजेश को रोककर लाठी डंडों से मारने लगे। थोड़ी देर बाद शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हुए तो मारपीट कर रहे दबंग भाग खड़े हुए। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजेश के भाई ने सरायख्वाजा थाने पर दो के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed