{"_id":"604cfbe78ebc3ed8347edb9c","slug":"bullied-craftsmen-missing-from-debtors-jaunpur-news-vns5797332155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जदारों से तंग सराफा कारीगर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जदारों से तंग सराफा कारीगर लापता
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ताड़तला मोहल्ला निवासी सराफा कारीगर शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में लापता हो गया। उसे अंतिम बार गोमती नदी के किनारे देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में कूद गया है। उस पर काफी कर्ज था। परिजनों ने कर्जदारों से तंग आकर यह कदम उठाने की आशंका जता रही है। हालांकि पुलिस अभी उसकी तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के ताड़तला बजरंग घाट मोहल्ला निवासी अजय सेठ उर्फ झागडू (38) ज्वेलरी की डिजाइनिंग का काम करता था। उसने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। इस कारण पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। अजय के भाई सुनील का कहना है कि शुक्रवार की रात अजय को गोमती नदी के किनारे जाते देखा था। पहले तो शौच के लिए नदी किनारे जाने की बात समझ वह दूसरे कामों में लग गया। लेकिन काफी देर बाद वह नहीं लौटा तो उसे चिंता हुई। नदी किनारे काफी तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुनील ने आशंका जताई है कि अजय ने नदी में डूब गया है। वह कर्जदारों के तकादे से तंग आ चुका था। वह पैसा न देने पर मकान लेने की धमकी दे रहे थे। अजय के लापता होने से पत्नी प्रीति सोनी, बेटा रुद्र (5) व कृष्णा (6) सहित अन्य परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाली की इंस्पेक्टर क्राइम तारावती यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अजय की नदी में तलाश कराई गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। जब तक शव नहीं मिल जाता, तब तक नदी में डूबने की बात कहना भी ठीक नहीं है। संभव है कि वह कहीं और भी चला गया हो। मामले की छानबीन की जा रही है।