फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bullets fired late night in Sujiamau village

Jaunpur News: सुजियामऊ गांव में देर रात तड़तड़ाईं गोलियां

Wed, 27 Dec 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired late night in Sujiamau village
बक्शा। क्षेत्र का सुजियामऊ गांव मंगलवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। इससे घरों सो रहे ग्रामीण जग गए। सराफा हत्याकांड में शामिल बदमाशों में और पुलिस के बीच काफी देर तक गोलियां चलती रहीं। इसमें तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को सराफा व्यापारी उमेश सेठ की हत्या कर लूट की गई थी। जिसके बाद से पुलिस सक्रियता से बदमाशों की तलाश थी। पुलिस की तरफ से सात टीम बनाई गई थी। पुलिस से मिले इनपुट के बाद सुजियामऊ क्षेत्र में दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें दोनों को गोली लगी और एक को मौके से पकड़ा गया। घटना में लूट के जेवरात व धनराशि बरामद किए गए। बदमाशों के पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड मणि यादव उर्फ सूबेदार ग्राम खेदवार थाना मडियाहू है। इसके प्लान के अनुसार विकास यादव निवासी बरौली थाना बक्शा घटना के दिन बाइक चला रहा था, शुभम यादव निवासी सरायचंदा ने घटना के दिन गोलियां चलाई थी और तीसरे बदमाश अजय यादव चकमलनापुर बक्शा ने उमेश सेठ से जेवरात का झोला छीना था। इस पूरे घटनाक्रम में शुभम यादव व विकास यादव को मुठभेड़ में गोली लगी। इसमें एक अन्य बदमाश को भी पकड़ा गया, जिसका नाम पता किया जा रहा है। अभी अजय यादव की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed