फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bullet not taken out even after four days, returned from BHU

Jaunpur News: चार दिन बाद भी नहीं निकाली गोली, बीएचयू से लौटाया

Tue, 19 Nov 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bullet not taken out even after four days, returned from BHU
कस्बे में आजमगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास बीते बृहस्पतिवार को बरात में चली गोली में एक घायल हो गया था। चार दिन बाद भी उसके पैर से गोली नहीं निकाली गई। बीएचयू ट्राॅमा सेंटर से भी उसे रेफर कर दिया गया है। इसके बाद परिजनों ने शाहगंज के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कस्बे में बृहस्पतिवार को बरात में सम्मिलित होने जा रहे अक्खनसराय गांव निवासी राम अवध को नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप अपहरण के दौरान चली गोली लग गई थी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। चार दिन तक जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित के पैर से गोली नहीं निकलने से उसे बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने मरीज को अनदेखा कर बगैर इलाज किए शाहगंज भेज दिया। सोमवार की देर रात परिवार उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए। गोली से घायल राम अवध का कहना है कि चार दिन तक जिला अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद पैर में अटकी गोली नहीं निकाली गई। कोई प्रशासनिक अधिकारी मिलने भी नहीं आया। चार दिन बाद उसे जिला अस्पताल से वाराणसी ट्राॅमा सेंटर भेज दिया गया। वहां भी सिर्फ खानापूर्ति कर चिकित्सकों ने पैर में लगी गोली निकालने से मना कर अस्पताल से बाहर भगा दिया। सीओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि उसे वहां से बुलाकर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed