फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bullet fired between brothers, woman's jaw shattered

Jaunpur News: सगे भाइयों में चली गोली, महिला का जबड़ा छलनी

Sun, 18 Jun 2023 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Bullet fired between brothers, woman's jaw shattered
कोतवाली क्षेत्र सियरावासी में दो सगे भाइयों के बीच वर्षों से भूमि विवाद चल रहा आ रहा है। रविवार की भोर में संदिग्ध स्थिति में गोली चल गई। गोली बड़े भाई की मंदबुद्धि पत्नी के जबड़े के आर-पार हो गई। जिला अस्पताल से हालत गंभीर देखते हुए उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के केसरी तिवारी व उनके भाई छोटे भाई राधेश्याम तिवारी उर्फ तिनका तिवारी के बीच वर्षों से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों पर मारपीट के करीब आधा दर्जन मुकदमे थाने में दर्ज हैं। रविवार की भोर में दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद होने लगा। इसी दौरान चलाई गई गोली केसरी तिवारी की मंदबुद्धि पत्नी सुनीता (50) के जबड़े के आर-पार हो गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से सुनीता को बेहतर उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन के अधीक्षक रोहित लाल ने बताया कि चोट गोली से लगने की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह का कहना है कि सुनीता के जबड़े में किसी नुकीली वस्तु से घाव लगने की बात कही जा रही है। पास-पड़ोस के लोग भी गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ने से इनकार कर रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed