{"_id":"6772baf80ae403ac3e0bd6d7","slug":"bulldozers-roared-in-the-city-in-preparation-for-maha-kumbh-shops-were-demolished-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur : महाकुंभ की तैयारी को लेकर नगर में गरजा बुलडोजर, तोड़ी गई दूकानें, दर्जनों गुमटियों को हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur : महाकुंभ की तैयारी को लेकर नगर में गरजा बुलडोजर, तोड़ी गई दूकानें, दर्जनों गुमटियों को हटाया गया
Mon, 30 Dec 2024 08:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Dec 2024 08:53 PM IST
सार
महाकुंभ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। जौनपुर में पटरी पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला। बुलडोजर गरजा और दर्जन भर गुमटियां और दुकाने हटाई गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम की मौजूदगी में गरजा बुलडोजर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महाकुंभ मेले को दृष्टिगत रखते हुए सड़कों एवं पटरियों पर किए जाने वाले अतिक्रमण को लेकर सोमवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में दर्जनों दुकानें और गुमटियों को हटाया गया।
विज्ञापन
अभियान में सड़कों एवं पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। भारी संख्या में नगर पालिका कर्मियों एवं पुलिस बल देख लोग तमाशबीन बने रहे। नगर पालिका कार्यालय से शुरू होने वाला यह अभियान प्रतापगढ़ रोड, प्रयागराज मछली शहर रोड, जंघई रोड के साथ ही नगर के साहबगंज मोहल्ले में चलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान कई दुकानें गोमटियां अतिक्रमण की चपेट में आने के कारण जमींदोज हो गई तथा टीन शेड आदि को नगर पालिका प्रशासन द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया। इस बाबत पूछे जाने पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की अपील पहले ही दे दी गई थी।
विज्ञापन
जिसके लिए कुछ लोगों द्वारा अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया गया था। लेकिन कुछ लोगों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया था। जिसे प्रशासन द्वारा हटाया गया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने में आने वाले खर्च की वसूली अतिक्रमण करने वालों से वसूल की जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नगर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।