फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bulldozers demolished the boundary wall of three teachers

Jaunpur News: दबंगों ने बुलडोजर से ढहा दी तीन शिक्षकों की चहारदीवारी

Tue, 06 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers demolished the boundary wall of three teachers
लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थित रामरायपट्टी (लाला का हाता) में रविवार की रात कुछ दबंगों ने बुलडोजर से तीन शिक्षकों की चहारदीवारी ढहा दी। शिक्षकों ने इस मामले में तहरीर दी, लेकिन मुकदमा न दर्ज होने से आहत शिक्षकों ने उसी जमीन के पास परिवार के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवारों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुरेथू गांव निवासी शिक्षक राजेश सिंह, बरसठी के भन्नौर गांव निवासी शिक्षक नीतू सिंह व आजमगढ़ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की निवासी शिक्षक रीना राय ने माधव संघ आश्रम के पास जमीन ली है। शिक्षक राजेश सिंह ने बताया कि हम लोगों ने चार फीट ऊंची चहारदीवारी बनाई थी। आरोप है कि रविवार की रात साढ़े सात बजे अज्ञात लोग बुलडोजर लेकर पहुंचे और दक्षिणी व पश्चिमी दीवार को गिरा दिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर जब हम लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां रखा सरिया भी उठा ले गए। मौके पर एसडीएम सुनील कुमार, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, एसआई दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे तो पीड़ित परिवार वालों ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। सोमवार को जब मुकदमा नहीं दर्ज हुआ तो पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में एसडीएम सुनील कुमार ने कहा कि दीवार किसने गिराई यह पता नहीं चल पाया। हालांकि इस मामले में संघ कार्यालय की तरफ से एक आपत्ति पत्र दिया गया था कि दीवार चकमार्क में बनाई गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जिनकी दीवार गिरी है उन्हें कहा गया है कि जांच पूरी होने के बाद ही दीवार खड़ी करें।
विज्ञापन

दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई- अमित सिंह
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने इस मामले की निंदा करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार शिक्षक संगठन के पदाधिकारी है। शासन प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करें। अन्यथा जनपद के सभी शिक्षक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed