फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSP will not contest MLC elections, two leaders who took nomination papers expelled from the party

एमएलसी चुनाव नहीं लड़ेगी बसपा,नामांकन पत्र लेने वाले दो नेता पार्टी से निष्कासित-

Thu, 17 Mar 2022 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
BSP will not contest MLC elections, two leaders who took nomination papers expelled from the party
जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी इस बार एमएलसी का चुनाव जिले में नहीं लड़ेगी। इतना ही नहीं, नामांकन प्रपत्र लेने वाले पार्टी के दो नेताओं का बृहस्पतिवार को निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती ने दी है।
विज्ञापन

जनपद में एमएलसी पद के लिए 9 अप्रैल को चुनाव होगा। इसके लिए 15 मार्च से नामांकन का दौर चल रहा है। हालांकि अभी तक किसी ने नामांकन नहीं किया है। हालांकि आठ लोगों ने नामांकन प्रपत्र लिया है। इसमें बसपा से अब तक दो लोगों ने नामांकन प्रपत्र लिया है, जिनमें उमरपुर रुहट्टा निवासी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा और सुरेंद्र पाठक शामिल हैं। जिन्हें, बसपा ने पार्टी से निष्कासित किया है। बसपा जिलाध्यक्ष राज कुमार भारती ने कहा कि कृष्ण कुमार विश्वकर्मा और सुरेंद्र पाठक ने बिना किसी निर्देश के नामांकन खरीदा, जो अनुशासनहीनता है। इसे गंभीरता से लेते हुए हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर दोनों को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, बताते चले कि 2016 में हुए एमएलसी के चुनाव में बृजेश सिंह ने बसपा से ही जीत दर्ज किए थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के लल्लन प्रसाद यादव को चुनाव हराया था। बृजेश सिंह को चुनाव में 1765 वोट मिले थे। वहीं लल्लन यादव को 978 वोट मिले थे। मगर, बाद में बृजेश सिंह प्रिंसू बसपा से छोड़ दिए। इस बार भी वे चुनावी मैदान में हैं और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन प्रपत्र लिए हैं। वहीं, नामांकन लेने वालों में इन सपा से डॉ. मनोज कुमार यादव, निर्दल प्रत्याशी देवेंद्र कुमार सिंह, भारतीय उत्तम सेना से योगेश कुमार ओझा, निर्दल भानु प्रकाश, ऊषा सिंह ने भी एक-एक सेट में नामांकन के लिए पर्चा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed